Skip to main content

समाचार मिर्ची

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 एसी कोच में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। यह घटना कोटा रेल मंडल के अंतर्गत रतलाम जिले में आलोट स्टेशन के पास लूणीरिच्छा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई। ट्रेन के गार्ड ने धुआं देखकर इंजन चालक को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को आपात स्थिति में रोका गया।

आरपीएफ और ट्रेन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उस कोच में 68 यात्री सवार थे। पूरे ऑपरेशन को महज 15 मिनट में पूरा कर लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे ने प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा रेल मंडल से राहत, बचाव और टेक्निकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया और सीनियर अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस दुर्घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया है, जिससे पिछले दो घंटे से रेल परिचालन बाधित है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version