Skip to main content

समाचार मिर्ची

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टी शामिल किए गए हैं — महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और निर्मला यादव। इनकी नियुक्ति से ट्रस्ट की संरचना और प्रतिनिधित्व और भी व्यापक हो गया है।

इसी बीच, सीईओ पद के चयन को लेकर भी बड़ी प्रक्रिया पूरी की गई। सीईओ चयन के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पहले ही ट्रस्ट को सौंप दी थी। इस पद की रेस में चार और नामों की चर्चा रही — पूर्व IPS राजेश पांडे, पूर्व IPS परेश सक्सेना, IAS योगेश्वर राम मिश्रा और IAS दिनेश चंद्र सिंह

सीईओ पद के लिए 5500 से ज्यादा आवेदन आए थे। तीन सदस्यीय चयन समिति (रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, सुरेश हावरे और विष्णुकांत चतुर्वेदी) ने सभी आवेदकों को गूगल फॉर्म भेजा था, जिसमें 600 अंकों के सवाल पूछे गए। करीब 3500 लोगों ने फॉर्म भरा और उसी आधार पर मार्किंग की गई।

इनमें से 108 उम्मीदवारों को 470 से अधिक अंक मिले। बाद में वर्चुअल इंटरव्यू हुआ और 17 उम्मीदवारों को फाइनल इंटरव्यू के लिए अयोध्या बुलाया गया। यहां उन्हें नेतृत्व क्षमता, आस्था, चुनौतियों को समझने की योग्यता और मंदिर व्यवस्था जैसी कसौटियों पर परखा गया। अंततः तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version