Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘रामायण’ की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग लॉस एंजिलिस के सिनेमार्क प्लाया विस्टा में आयोजित की गई। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत इस फिल्म को चुनिंदा दर्शकों के सामने पेश किया गया, जहां 18 से 60 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने इसे देखा।

दर्शकों की प्रारंभिक प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने फिल्म के बड़े पैमाने, विजुअल इफेक्ट्स और इमोशनल स्टोरीटेलिंग की खास तारीफ की। यह स्क्रीनिंग मुख्य रूप से कहानी पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए की गई थी, ताकि दिवाली रिलीज से पहले फिल्म को फाइन-ट्यून किया जा सके।

4000 करोड़ रुपये के बजट वाली ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म निर्माताओं को इस टेस्ट स्क्रीनिंग से उत्साहजनक फीडबैक मिला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version