राजस्थान। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 31 मार्च 2026 को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। कुल नौ लाख से अधिक छात्रों में से 96.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया गया।
बेटियों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। दीपिका ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि नव्या मीणा ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.34 प्रतिशत रहा, जो लड़कों के 97.02 प्रतिशत से अधिक है। आर्ट्स स्ट्रीम में भी लड़कियों का पास प्रतिशत 98.29 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 96.68 प्रतिशत रहा।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा और स्क्रूटनी की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
