Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2026 से पहले बड़ी चिंता की स्थिति बनी हुई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड की फिटनेस पर संशय बरकरार है और उनका टूर्नामेंट में खेलना अभी तय नहीं हुआ है। हेज़लवुड वर्तमान में रिहैबिलिटेशन में हैं और उनकी भागीदारी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर कर रही है।

आरसीबी ने पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताब जीता था और अब राजत पाटीदार की कप्तानी में टाइटल डिफेंड करने की तैयारी में है। हेज़लवुड ने आरसीबी के लिए 27 मैचों में 45 विकेट लिए हैं, उनका औसत 18.64 रहा है। यदि शुरुआती मैचों में वह उपलब्ध नहीं होते हैं तो टीम के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च 2026 से होगा और फाइनल 31 मई 2026 को खेला जाएगा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को होम ग्राउंड के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन बीसीसीआई से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। यदि मंजूरी नहीं मिली तो आरसीबी को घरेलू मैचों के लिए वैकल्पिक स्थान पर खेलना पड़ सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version