समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। मंगलवार को आईपीएल की डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का 100 प्रतिशत स्वामित्व लगभग 16,706 करोड़ रुपये (1.78 बिलियन डॉलर) में बिक गया। यह सौदा राजस्थान रॉयल्स की बिक्री के बाद हुआ। आरसीबी ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था।

अदिति बिरला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने यूएसएल (यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड) से यह सौदा किया। सौदे में आईपीएल टीम के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की टीम भी शामिल है। इसकी मंजूरी बीसीसीआई, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य नियामक अथॉरिटीज से लेनी होगी।

अदिति बिरला ग्रुप के आर्यमन बिरला नए चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि आईपीएल ने पिछले 20 साल में क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है और आरसीबी जैसी टीम के साथ जुड़ना उनके लिए बड़ी बात है। उन्होंने टीम की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।आरसीबी को दुनिया की सबसे लोकप्रिय आईपीएल ब्रांड्स में से एक माना जाता है। कंसोर्टियम के सदस्यों ने टीम को ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड बनाने और इसके फैन बेस का विस्तार करने की बात कही। आईपीएल का नया सीजन इस सौदे के महज चार दिन बाद शुरू होने वाला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version