समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए। आरसीबी ने 18.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हार के बाद काफी गुस्सा नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजों को दो टूक कहा और फील्डिंग पर भी नाराजगी जताई। गिल ने कहा, “निश्चित तौर पर। 16वें ओवर से 19वें ओवर तक, तीन ओवरों में हमने बाउंड्री भी नहीं लगाई। पावरप्ले तक हम अच्छी स्थिति में थे। हमें विकेट लेने की जरूरत थी।”

शुभमन गिल ने आगे कहा कि जब बल्लेबाज का कैच शून्य पर छूट जाए तो फील्डर के लिए मुश्किल होता है, लेकिन वापसी कैसे करते हैं यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “हमें हमारे मौके मिले थे, लेकिन हम लगातार सही लैंग्थ पर गेंद नहीं डाल सके जो काफी अहम था। लेकिन उन्होंने मध्य के ओवरों में काफी शानदार बल्लेबाजी की।”

आरसीबी की पारी में विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 115 रनों की साझेदारी हुई। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शतक लगाया।हार के बाद शुभमन गिल ने साफ तौर पर कहा कि जीतने के लिए विकेट लेने की जरूरत थी और गेंदबाजों को सही लैंग्थ पर गेंदबाजी करनी चाहिए थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version