समाचार मिर्ची

जयपुर: आईपीएल 2025 के एक और अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने घर में घुसकर राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई की ओर से एक बार फिर ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेली। इस मुकाबले में रोहित के बल्ले से 36 गेंदों पर 53 रन आए। जिसके चलते रोहित ने आईपीएल इतिहास के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

0वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 100 रन के विशाल अंतर से मात दी। जानें हिटमैन ने क्‍या कारनामा किया।

रोहित शर्मा ने सवाई मानसिंह स्‍टेडियम पर अपने बल्‍ले की धाक दिखाते हुए केवल 36 गेंदों में 9 चौके की मदद से 53 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए 6000 रन का आंकड़ा पार किया।


रोहित शर्मा ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित 6,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 231वीं पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने और सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने जैसे कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच आईपीएल खिताब भी जिताए हैं। रोहित शर्मा अब लीग के इतिहास में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने सुरेश रैना और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version