नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा हमेशा से देशभक्ति और बलिदान की कहानियों को पर्दे पर उतारता रहा है। लक्ष्य जैसी यादगार फिल्म देने वाले अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जोश भरने आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) का दमदार टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच 1962 में हुए ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे मात्र 120 भारतीय सैनिकों ने अपनी वीरता और साहस से चीन की लगभग 3000 की सेना को चुनौती दी और आखिरी सांस तक देश की रक्षा की।
2 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में ये साफतौर दिखाया गया है कि किस तरह से सीमा पर भारतीय सेना के 120 बहादुर सिपाहियों ने चीन की सेना के 3000 हजार सैनिकों से लोहा लिया था। उन्होंने अपनी आखिरी दम तक दुश्मन देश के मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया था। फिल्म में वॉर सीन्स और बैकग्राउंड स्कोर को जोश और जुनून के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी गवाही 120 बहादुर का ये टीजर दे रहा है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो फरहान अख्तर की इस देशभक्ति फिल्म का ये लेटेस्ट टीजर फुल पैसा वसूल है और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। गौर किया जाए 120 बहादुर की रिलीज डेट (120 Bahadur Release Date) की तरफ तो 21 नवंबर 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कास्ट (120 Bahadur Cast) में फरहान अख्तर के अलावा विवान भटेना, अंकित सिवाच, साहिब वर्मा और धनवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वे पहली बार इतने तीव्र और चुनौतीपूर्ण सैन्य किरदार में दिखाई देंगे। उनका लुक और अभिनय पहले ही टीजर में दर्शकों को रोंगटे खड़े करने पर मजबूर कर रहा है। फरहान इससे पहले लक्ष्य में भी सेना से जुड़ी कहानी का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन इस बार वे सीधे मोर्चे पर खड़े होकर लड़ाई लड़ते नजर आएंगे।