समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। केरल के 31 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पिछले सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई की टीम में शामिल हुए थे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल की तैयारियों के बीच सैमसन ने इस बदलाव पर पहली बार खुलकर बात की है।

संजू सैमसन ने बताया कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें लगा कि टीम के साथ उनका समय पूरा हो चुका है। उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया। सैमसन राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने कुल 11 सीजन राजस्थान के लिए खेले। 2013 से 2015 तक वे इस टीम का हिस्सा थे, इसके बाद दो सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले और 2018 में दोबारा राजस्थान से जुड़ गए थे।

आईपीएल 2026 में सैमसन पहली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। यह मैच गुवाहाटी के बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सैमसन ने कहा कि राजस्थान में उनके कई पुराने साथी, कोच और स्टाफ हैं, जिनके साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया है। उनके लिए सम्मान हमेशा रहेगा, लेकिन अब वे अपने नए सफर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के खिलाफ खेलना उनके लिए नया अनुभव होगा, लेकिन मैदान पर वे इमोशन्स को हावी नहीं होने देंगे और खुश होकर अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version