Skip to main content

समाचार मिर्ची


शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें पारंपरिक खेती के अलावा नए विकल्प देने के लिए उद्यान विभाग ने पहल की है। सरकार की ओर से जिले में औषधीय और सगंध पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत किसानों को शतावर जैसी औषधीय फसलों की खेती करने का अवसर मिल रहा है। योजना का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। इससे किसान अपनी खेती में विविधता ला सकेंगे और कम लागत में बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि जो किसान औषधीय और सगंध फसलों की खेती करना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना और एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना फायदेमंद हैं। इस बार विभाग को शतावर की खेती का लक्ष्य मिला है। यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के नियम पर काम करती है। इच्छुक किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के कागज लेकर विभाग आएं या पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

अमंत में बता दे कि, शाहजहांपुर में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उद्यान विभाग औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती पर ध्यान दे रहा है। इन योजनाओं के जरिए किसानों को तकनीकी जानकारी और वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। योजना से जुड़कर किसान कम जमीन में भी औषधीय पौधों की खेती शुरू कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यदि ऑनलाइन आवेदन में समस्या हो तो आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की खतौनी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उद्यान विभाग कार्यालय जा सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version