Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बावजूद 20 हजार टन एलपीजी लेकर जहाज ‘सिमी’ गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गया है। इस जहाज ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट को पार किया था। जहाज पर कुल 21 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें आठ यूक्रेनी और 13 फिलिपीनी नाविक शामिल हैं। मौजूदा निगरानी वाले ऑपरेशन्स में होर्मुज स्ट्रेट को पार करने वाला ‘सिमी’ 11वां एलपीजी टैंकर है।

जानकारी दे दें कि, भारत सरकार की ओर से फिलहाल स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। संबंधित मंत्रालयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा तथा निगरानी उपाय लागू किए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि भारतीय हितों और ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

.हां ंत में हम आपको यह बता दें कि, ‘सिमी’ जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना ऐसे समय में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है जब दुनिया ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितताओं का सामना कर रही है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भारत अपनी रणनीतिक तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के जरिए वैश्विक चुनौतियों के बीच भी आवश्यक ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने में सक्षम है। आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर पूरी दुनिया की नजर बनी रहेगी, क्योंकि इसका असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर पड़ने वाला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version