मुंबई। वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ (Main Hoon) आज रिलीज हो गया है। यह रोमांटिक ट्रैक सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी को फीचर करता है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 4 मिनट 31 सेकंड लंबा यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया और लाखों व्यूज हासिल कर वायरल हो रहा है।
इस कड़ी में बता दें कि, फिल्म के मेकर्स सलमान खान फिल्म्स ने वैलेंटाइन डे पर इस गाने को स्पेशल गिफ्ट के रूप में पेश किया। गाने में सलमान एक सैनिक की निजी जिंदगी को दिखाते हैं, जहां प्यार, परिवार के साथ बिताए पल, हंसी-खुशी और दूरी की उदासी का भावनात्मक चित्रण है। चित्रांगदा सिंह के साथ सलमान की जोड़ी में पति-पत्नी का रिश्ता, माता-पिता के रूप में प्यार और जिम्मेदारियां, साथ ही सीमा पर तैनाती के कारण होने वाली अलगाव की पीड़ा को खूबसूरती से दर्शाया गया है। गाने की लिरिक्स और मेलोडी इतनी मार्मिक हैं कि यह वैलेंटाइन प्लेलिस्ट में जगह बनाने लायक है। दर्शक सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि “यह गाना दिल को छू गया” और “सलमान-चित्रांगदा की केमिस्ट्री लाजवाब है”।
गौरतलब हैं कि, ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक वॉर ड्रामा है, जो 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में 200 भारतीय सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी, जिन्होंने 1200 चीनी सैनिकों के सामने अपनी सीमा की रक्षा की। यह फिल्म साहस, बलिदान और लचीलापन की कहानी है। निर्देशक अपूर्वा लखिया हैं और प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह उनके साथ लीड रोल में हैं। अन्य कलाकारों में राजेश शर्मा, ब्रिजेंद्र काला आदि शामिल हैं।
कुल मिलाकर, ‘मैं हूं’ रिलीज से ‘बैटल ऑफ गलवान’ का प्रमोशन तेज हो गया है। फैंस अब ट्रेलर और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे पर यह रोमांटिक गिफ्ट सलमान के फैंस के लिए यादगार बन गया है। हर हर महादेव की तरह, बॉलीवुड में भी प्यार और देशभक्ति का मेल चल रहा है।
