Skip to main content

समाचार मिर्ची

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी। इस समिति का मुख्य कार्य प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना होगा। साथ ही यह समिति केंद्र और राज्य के बड़े नेताओं के साथ तालमेल बनाकर चुनावी प्रचार को धार देगी।

घोषणापत्र समिति का गठन

चुनावी अभियान समिति के साथ ही भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए दृष्टि पत्र (घोषणापत्र) तैयार करने के लिए 13 सदस्यीय समिति का भी गठन किया है। इसका संयोजक उद्योगपति और व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा को बनाया गया है।

इस समिति में सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, राज्यसभा सदस्य मनन मिश्र और डॉ. भीम सिंह, विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह एवं देवेश कुमार को शामिल किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता भूषण राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, अजीत चौधरी, सीता सिन्हा और सुनील राम को भी समिति में जगह दी गई है।

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भाजपा और विपक्ष दोनों के लिए बेहद अहम है। भाजपा की इस समिति के जरिए यह संदेश दिया गया है कि पार्टी न केवल अपने पुराने भरोसेमंद नेताओं पर निर्भर है, बल्कि नए चेहरों और सामाजिक संतुलन को साधकर भविष्य की राजनीति की दिशा तय करना चाहती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version