Skip to main content

समाचार मिर्ची

पटना बिहार की राजनीति में एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखे जाने की घड़ी आ चुकी है। 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह से जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव परिणामों को लेकर जिस बहाना, रणनीति और समीकरण के आसार लगाए जा रहे थे, शुरुआती आंकड़े उनसे बिल्कुल अलग दिशा दिखा रहे हैं। खासकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदर्शन ने हर राजनीतिक विश्लेषक और विरोधी खेमे को चौंका दिया है।

इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम सभी सीटों का पल-पल जानकारी आपको दे रहे हैं, जेडीयू और बीजेपी दोनों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन शुरुआती रुझानों में जेडीयू आगे दिखाई दे रही है, जिससे एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक पकड़ का अंदाजा मिलता है।

महागठबंधन को झटका

बता दें कि, महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वाम दल, VIP) को इस चुनाव से बड़ी उम्मीदें थीं, खासकर तेजस्वी यादव द्वारा लगातार किये गए प्रचार और महागठबंधन की एकजुटता पर जोर के बाद। परंतु अब तक आए रुझानों ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। सबसे बड़ा झटका महुआ सीट पर तेजप्रताप यादव को लगा है, जहां वे शुरुआती दौर में ही बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं। यह परिणाम न केवल RJD के लिए, बल्कि यादव परिवार के लिए भी एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका साबित हो सकता है।

हालांकि तेजस्वी यादव राघोपुर से मजबूत मुकाबले में आगे–पीछे हो रहे हैं, और परिणाम अंतिम दौर में ही साफ होंगे। गिनती अभी जारी है और कई सीटों पर अंतर बेहद कम है। चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित अंतिम नतीजे ही साफ करेंगे कि किस पार्टी की झोली में कितनी सीटें जाती हैं। लेकिन इतना तय है कि बिहार में इस बार मतदान की ऊंची दर और सीट-दर-सीट रोमांच ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version