Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा जारी है। सनी देओल की इस पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा ने रिलीज के 28वें दिन भी अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखी है। शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ के रिलीज होने के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने घुटने नहीं टेके और लगातार नोट छाप रही है। जहां अन्य फिल्में जैसे ‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ इसकी आंधी में उड़ गईं, वहीं ‘ओ रोमियो’ और ‘बॉर्डर 2’ के बीच अब कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई हैं, लेकिन आने वाली बड़ी रिलीज ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ से दोनों को खतरा मंडरा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और अब तक यह बजट रिकवर कर चुकी है। इंडिया ग्रॉस 419 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जबकि ओवरसीज ग्रॉस 58 करोड़ से अधिक है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 478 करोड़ के आसपास है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म 305 से 310 करोड़ नेट तक पहुंच सकती है, जो इसे सुपरहिट का दर्जा दिलाएगा। सनी देओल अब 300 करोड़ क्लब में दो फिल्मों के साथ शामिल हो चुके हैं, जो उनकी स्टार पावर को दर्शाता है।

वही, दूसरी ओर, शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक रिवेंज ड्रामा में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और दिशा पाटनी जैसे कलाकार हैं। फिल्म ने वैलेंटाइन डे पर अच्छा बिजनेस किया, लेकिन उसके बाद वीकडे में गिरावट आई। सातवें दिन (गुरुवार) फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये नेट कमाए। पहले हफ्ते में कुल इंडिया नेट कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड 72 करोड़ के आसपास है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़, वैलेंटाइन डे पर 12.65 करोड़ कमाए, लेकिन उसके बाद ड्रॉप देखा गया।

अंत में इस कड़ी में बता दे कि, ‘बॉर्डर 2’ की सफलता बॉलीवुड में पैट्रियॉटिक और एक्शन फिल्मों की मांग को दर्शाती है। दर्शक बड़े स्केल, इमोशनल डेप्थ और सनी देओल जैसे स्टार की ताकत को पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में जगह बनाई और सनी देओल को फिर से मास हीरो साबित किया।बॉक्स ऑफिस पर यह दौर दिलचस्प है, जहां पुरानी फिल्में नई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। ‘बॉर्डर 2’ अभी भी मजबूत है और आने वाले वीकेंड तक अच्छी कमाई कर सकती है। उम्मीद है कि यह फिल्म अपने थिएट्रिकल रन को मजबूती से खत्म करेगी और OTT पर भी दर्शकों को आकर्षित करेगी। बॉलीवुड में ऐसे सक्सेस स्टोरी से इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version