समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

गुवाहाटी से एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजनीतिक लाभ के लिए देश में अराजकता फैलाने से भी पीछे नहीं हटते। सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है और अब उनके पास केवल नकारात्मक राजनीति करने का ही विकल्प बचा है।

वहीं, बेंगलुरु में भाजपा नेता सीटी रवि ने राहुल गांधी पर बिहार में चल रही अपनी मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान मतदाता चोरी के झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। रवि ने कहा कि अगर उन्हें संविधान में विश्वास होता, तो वे शिकायत दर्ज करा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

बता दें कि, मुख्यमंत्री सरमा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि असम कांग्रेस के अध्यक्ष खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें कई कॉल आ रहे हैं जिनमें यह कहा जा रहा है कि भाजपा हारने वाले कांग्रेस नेताओं और अन्य दलों के नेताओं के संपर्क में है। लेकिन विडंबना यह है कि कोई भी कांग्रेस से बात नहीं करना चाहता।

वही. हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए हालिया बयानों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के हितों से ऊपर उठकर केवल राजनीतिक लाभ देखते हैं। कभी वे धर्म के नाम पर बयान देते हैं, कभी वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version