उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक नदियां उफान पर हैं और बाढ़ ने कई जिलों में तबाही मचा दी है। दिल्ली-NCR, राजस्थान और पंजाब की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है। कहीं घर डूब गए हैं, तो कहीं फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं, कई राज्यों में स्कूल बंद करने पड़े हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।
बता दें कि, राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद बोराज झील की दीवार ढह गई। इससे 1 हजार से ज्यादा घरों में अचानक सैलाब आ गया। लोगों ने छतों पर जाकर जान बचाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
वही, पंजाब में बाढ़ में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 43 हो गई। राज्य के 23 जिलों के 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य में अगले 5 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत मिल सकती है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसका सीधा असर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में देखने को मिला है। नोएडा के सेक्टर-135 और सेक्टर-151 पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
राजस्थान के अजमेर में बोराज झील टूटी
राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार रात भारी बारिश ने बड़ा कहर बरपाया। बोराज झील की दीवार अचानक ढह गई, जिससे 1 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए छतों का सहारा लेना पड़ा। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गईं और मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
पंजाब में 43 मौतें, लाखों लोग प्रभावित
पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह है। गुरुवार तक राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। 23 जिलों के करीब 1,655 गांवों में पानी भर गया है, जिससे 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब—सभी प्रभावित राज्यों में प्रशासन अलर्ट पर है। जगह-जगह राहत शिविर लगाए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बारिश और बाढ़ से अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। घरों के ढहने, गाड़ियों के बहने और फसलों के नष्ट होने से आम लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
दिल्ली-NCR से पंजाब तक बारिश और बाढ़ की मार
उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक नदियां उफान पर हैं और बाढ़ ने कई जिलों में तबाही मचा दी है। दिल्ली-NCR, राजस्थान और पंजाब की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है। कहीं घर डूब गए हैं, तो कहीं फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं, कई राज्यों में स्कूल बंद करने पड़े हैं और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।
बता दें कि. उत्तर भारत के कई राज्यों में आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली-NCR, राजस्थान और पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सरकार और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन फिलहाल लाखों लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। राहत की बात यही है कि अगले कुछ दिनों में बारिश का जोर कम हो सकता है, जिससे हालात धीरे-धीरे सुधर सकते हैं।
