नई दिल्ली। घरेलू बाजार में कीमती धातुओं में आज तेजी का रुख देखा गया। सोने और चांदी दोनों में उछाल आया है, जिससे निवेशकों और आभूषण खरीदारों में उत्साह है। एमसीएक्स पर सुबह के कारोबार में सोने में लगभग 1639 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि चांदी में 6488 रुपये प्रति किलो की मजबूती आई। कुछ दिनों से बाजार में उथल-पुथल जारी है, लेकिन आज की तेजी से सोना 1.55 लाख के स्तर के करीब पहुंच गया है और चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
जानकारी दे दें कि, मसीएक्स पर सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,475 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 1639 रुपये की तेजी आई। दिन के दौरान सोने ने 1,53,750 रुपये का निचला स्तर और 1,54,837 रुपये का उच्च स्तर छुआ। यह तेजी वैश्विक स्तर पर सोने की मांग और सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी अपील से जुड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4600 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, जिससे घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।चांदी में और ज्यादा जोरदार तेजी देखी गई।
इस कड़ी मेबताते देते चले कि, एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव 2,42,923 रुपये पर पहुंचा, जिसमें 6488 रुपये की बढ़ोतरी हुई। दिन में चांदी ने 2,39,626 रुपये का निचला स्तर और 2,43,699 रुपये का उच्च स्तर बनाया। कुछ रिपोर्ट्स में चांदी ने 2.72 लाख रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड भी छुआ। औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी से चांदी में यह उछाल आया है।
यह तेजी लोहड़ी के मौके पर आई है, जब आभूषणों की मांग बढ़ती है। पिछले कुछ दिनों में सोने में 7300 रुपये प्रति 100 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ी है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में और तेजी संभव है, लेकिन डिप्स पर खरीदारी बेहतर रहेगी। चांदी में औद्योगिक उपयोग (सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स) से मांग मजबूत है। निवेश से पहले स्थानीय जौहरी से भाव जांच लें, क्योंकि शहरों में थोड़ा अंतर रहता है।
