Skip to main content

समाचार मिर्ची

नेपाल। भातर में कई जगह से आ रही बाढ की तस्वीरें झकझोर कर रख देती हैं नेपाल से बहकर भारत की नदियों में आ रहीं लाशें जिसे देख हर कोई दुखी है। नदी के तेज बहाव के साथ नेपाल से भारत की ओर कई तरह की सामग्री बहकर आ रही है। प्रशासन और बचाव दल नदी के किनारे लगातार निगरानी कर रहे हैं। शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय स्तर पर भी चिंता बढ़ाई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी के करीब जाने से बचने और बचाव दल के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

हम यहां आपको बता दे कि, महराजगंज प्रशासन ने शव मिलने की सूचना नेपाल को भेज दी है। पहचान से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए गए हैं। नदी पर तैनात बचाव दल लगातार नजर बनाए हुए है। मानव शव मिलने पर उसे बाहर निकालकर जरूरी कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा जाता है। बाढ़ के बाद नदी के साथ बहकर आए सामान को निकालने के लिए कुछ लोग नदी के करीब पहुंच रहे हैं, जबकि बचाव दल उन्हें दूर रहने की चेतावनी दे रहा है।

नेपाल की भीषण बाढ़ का प्रभाव भारतल में कई जगह दे खने को मिल रहा है जिससे प्रशासन सदमे में हैं । शव मिलने के बाद उन्हें नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके बाद शवों को सुरक्षित रखने के लिए मोर्चरी भेजा जाता है। प्रशासन की कोशिश है कि बरामद शवों की पहचान संभव हो सके और यदि वे नेपाल में बाढ़ के दौरान लापता हुए लोगों के हों, तो संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके परिवारों तक सूचना पहुंचाई जा सके।नेपाल के नवलपरासी पूर्व जिले में शुक्रवार शाम तक नारायणी नदी के अलग-अलग हिस्सों से 158 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 109 शव पूरे शरीर के मिले हैं, जबकि 49 मामलों में शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद हुए हैं। बरामद शवों में 31 महिलाएं, 51 पुरुष, 8 बालक और 11 बालिकाएं शामिल हैं। बाकी बरामद हिस्सों की भी पहचान की कोशिश चल रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version