Skip to main content

समाचार मिर्ची

पटना। पटना में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। छात्र परीक्षा में निगेटिव मार्किंग खत्म करने, एकल परीक्षा लागू करने समेत कई मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के घेराव के लिए मार्च शुरू किया है।

इस कड़ी मे हम आपको बता दे कि, मार्च को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिसकर्मी छात्रों को समझाने और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में कई बदलाव जरूरी हैं। उनका कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उनकी आपत्तियां हैं और सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

वही हम आपको यह भी बताते चले कि, गांधी मैदान से शुरू हुए इस मार्च के कारण पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखने की भी कोशिश कर रही है। छात्रों के आंदोलन के चलते शहर के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल छात्रों और पुलिस के बीच बातचीत के जरिए स्थिति को संभालने की कोशिश जारी है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version