समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। आज बात करेंगे बॉलीवुड की… जहां दर्शकों दिल को छूने वाली फिल्में छप्पर फाड़ कमाई करती है तो कुछ फिल्में ऐसी भी होती है जो बिना जनमानस के मनोभाव को समझे बनाने वाले घाटे में भी पहुंच जाते हैं। आजकल रामायण फिल्म की खूब चर्चा हो रही है… दरअसल इस फिल्म को पैसों का पहाड़ कहा जा रहा है। जो नितेश तिवारी 1600 करोड़ रुपये खर्च करके बना रहे हैं। जी हां, सुनकर होश उड़े ना? हम तो सोच रहे थे, इतने में तो पूरा अयोध्या का राम मंदिर दोबारा बन जाए। ये ‘रामायण’ कोई छोटा-मोटा प्रोजेक्ट नहीं है, जनाब।

जैसा कि पहले भी हमने बताा था कि दो भागों में ये फिल्म आएगी, जैसे कोई नेटफ्लिक्स सीरीज। पहला पार्ट 900 करोड़ का, और दूसरा 700 करोड़ का। अरे, इतने में तो बॉलीवुड की आधी फिल्में बन जाएं, और बाकी बची आधी का प्रीमियर भी हो जाए। मगर नितेश तिवारी ने ठान लिया है कि रामायण को ऐसा बनाएंगे कि हॉलीवुड वाले भी सीता माता की जय-जयकार करने लगें।

सोचो जरा, रणबीर भगवान राम के रोल में, और वो भी ऐसे सिनेमाई तामझाम के साथ कि 4K में लंका जलती दिखे, और हनुमान जी का उड़ना ऐसा लगे जैसे एवेंजर्स का थॉर हथौड़ा लेकर उड़ा हो। भारतीय संस्कृति का ये महाकाव्य अब तकनीक और भव्यता के नए अवतार में पर्दे पर आएगा।

मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी, और भई, इतने पैसे खर्च किए हैं तो बांधना तो बनता है। पर इंतजार करना पड़ेगा, भाई। डेढ़ साल से ज्यादा का समय है, तब तक तो लोग टिकट बुक करने के लिए लाइन में लग जाएंगे। सवाल ये है कि क्या ये 1600 करोड़ की ‘रामायण’ सचमुच इतिहास रचेगी, या फिर बस पैसों का रावण बनके जल जाएगी? इन सवालों का जवाब जानने के लिए हम भी इंतजार कर रहे हैं आप भी किजिए और ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए समाचार मिर्ची के साथ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version