Skip to main content

समाचार मिर्ची

भारत की संसद में इस बात पर बहस छिड़ी है कि ट्रंप ने भारत पाक की लड़ाई रूकवाई इस पर सरकार सफाई दे। इस पर आज भारत के विदेश मंत्री ने साफ तौर पर सफाई भी दे दी है। वहीं अब ट्रंप फिर यूक्रेन औऱ रूस के बीच लड़ाई रूकवाने के लिए रूस को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 10 से 12 दिन की मोहलत दी है।

एडिनबर्ग, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अब सिर्फ 10 से 12 दिन का समय दे रहे हैं ताकि युद्ध को खत्म करने और शांति स्थापित करने के प्रयासों में ठोस प्रगति हो सके।

ट्रंप ने 14 जुलाई को कहा था कि अगर सितंबर की शुरुआत तक शांति समझौता नहीं होता तो वह रूस पर अत्यधिक शुल्क लगाएंगे लेकिन सोमवार को ट्रंप ने कहा कि अब वह पुतिन को सिर्फ 10 से 12 दिन का वक्त दे रहे हैं यानी वह चाहते हैं कि सात से नौ अगस्त तक शांति के प्रयासों का असर दिखना चाहिए।

ट्रंप की चेतावनी: रूस पर बढ़ सकता है दबाव

ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर युद्ध समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो रूस को गंभीर आर्थिक और राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला रूस-यूक्रेन युद्ध के भविष्य को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा करता है। जहां एक ओर यह कदम रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी सफलता पर कई संदेह भी बने हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version