Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट होने का सामना किया। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर खेले जा रहे इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

यहां हम आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने पारी के दूसरे ओवर में बिश्वोरजीत कोंथौजम की तीसरी गेंद को कवर रीजन से बाउंड्री के पार पहुंचाया। अगली गेंद पर भी उन्होंने कवर ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। हालांकि आखिरी गेंद पर फिर कवर ड्राइव खेलने की कोशिश में टाइमिंग सही नहीं रही। गेंद बल्ले के किनारे से गली में पहुंची, जहां जोसेफ लालथनखुमा ने कैच लपक लिया। इस तरह वैभव की पहली दलीप ट्रॉफी पारी छह गेंदों में आठ रनों पर समाप्त हुई।

वहीं आखिर में हम आपको यह भी बताते चले कि, बिश्वोरजीत कोंथौजम ने लगातार दो चौके खाने के बावजूद संयम बनाए रखा और ओवर की आखिरी गेंद पर युवा बल्लेबाज को आउट कर दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिश्वोरजीत मणिपुर की राजधानी इम्फाल से ताल्लुक रखते हैं। 30 साल के इस गेंदबाज का यह 48वां फर्स्ट क्लास मुकाबला है। उन्होंने इससे पहले 47 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.82 की औसत से 145 विकेट झटके थे। उन्होंने 49 लिस्ट-ए मैचों में 66 और 46 टी20 मैचों में 46 विकेट भी लिए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version