समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को अमेरिका के साथ हाल ही में हुए टैरिफ समझौते पर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि जहां भारत अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने में नाकाम रहा, वहीं बांग्लादेश ने सफलतापूर्वक 17% टैरिफ कम करवाकर अपनी कपड़ा इंडस्ट्री के लिए नई ताकत हासिल की।

बांग्लादेश की कपड़ा इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। बांग्लादेश की कपड़ा इंडस्ट्री चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट (RMG) निर्यातक इंडस्ट्री है। कपड़ा इंडस्ट्री देश की जीडीपी का 11% और कुल निर्यात (एक्सपोर्ट) आय में 80% से अधिक योगदान देता है। इस इंडस्ट्री में 40 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।

भारत को देना होगा 25% टैरिफ, बांग्लादेश को राहत

यूनुस ने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ बातचीत में विफल रहा, जिसके चलते अब उसे 25% टैरिफ चुकाना पड़ेगा। वहीं, बांग्लादेश के लिए यह दर 20% तय हुई है, जो भारत की तुलना में 5% कम है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में अमेरिका ने बांग्लादेश के गारमेंट निर्यात पर 37% टैरिफ लगाया था। चार महीने की कड़ी वार्ता के बाद इसे घटाकर 20% किया गया। इस प्रकार बांग्लादेश ने 17% की राहत हासिल की, जो उसके उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुहम्मद यूनुस और डॉ. खलीलुर रहमान के बयानों ने स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश ने अमेरिका के साथ टैरिफ वार्ता में कूटनीतिक जीत दर्ज की है। जबकि भारत की विफलता उसके कपड़ा उद्योग के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version