समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। राजा की हत्या और सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़ आ गया है। आरोपियों ने अपना कबूलनामा वापस ले लिया है। बता दें कि, इंदौर के राजा रघुवंशी केस में पुलिस को 99% वो सभी सुराग हाथ लग गए हैं। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का दावा है कि 17 मई को ही सोनम और उसके प्रेमी राज ने हत्या की प्लानिंग कर ली थी।

बताते चले कि, आरोपियों ने अपने पहले के कबूलनामे को वापस ले लिया और मजिस्ट्रेट के सामने चुप्पी साध ली है। कहानी में दिन व दिन नया मोड़ आता जा रहा है पुलिस के लिए ये गुत्थी सुलझाना मुश्किल हो रहा है।

बता दें कि, मेघालय के शिलॉन्ग में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या कर दी। अब इस मामले में नया मोड़ आया है, जब दो आरोपियों ने अपने पहले के कबूलनामे को वापस ले लिया और मजिस्ट्रेट के सामने चुप्पी साध ली।

आरोपियों ने क्यों साधी चुप्पी?

वहीं, पुलिस ने पहले दावा किया था कि सभी आरोपियों ने इस अपराध को कबूल किया था। लेकिन अब आकाश और आनंद के बयान वापस लेने से जांच में नया मोड़ आ गया है। फिर भी, पुलिस का कहना है कि उनके पास इस हत्याकांड को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

मालूम हो कि, यह मामला तब शुरू हुआ जब राजा और सोनम मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को नोंगरीट गांव के एक होमस्टे से चेकआउट करने के बाद गायब हो गए। 2 जून को राजा का शव उस जगह से 20 किलोमीटर दूर मिला। इसके बाद कुछ दिन बाद सोनम को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version