कुछ मीडिया घराने खुद को आगे रखने की होड़ में खबर की सच्चाई को जानना तक उचित नहीं समझते। कुछ ऐसा ही हुआ गुरूवार के दिन आज दिन भर आम लोगों के बीच ये खबर आग की तरह फैल गई कि नेशनल हाईवे पर अब बाइक से चलने वालों को भी भैया टोल देना होगा। मामला इतना गंभीर हो गया कि खुद परिवहन मंत्री जी को इस मामले पर सफाई देनी पड़ी।
दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैलाने वालों को थोड़ा सोचना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं उन्होंने साफ तौर इसकी निंदा की है। नितिन गडकरी ने किया इस खबर खंडन किया बता दें कि अब तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल मुक्त रखा गया है।
बता दें कि, नितिन गडकरी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, “कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी।”
https://x.com/nitin_gadkari/status/1938158967978397755?t=p7omGInc–y0NgoFE7HN-A&s=08
जानकारी दें दें कि, गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। हालाकिं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे गलत बताया।
NHAI ने भी जारी किया स्पष्टीकरण
इस मामले में NHAI ने भी तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक आधिकारिक बयान साझा किया, जिसमें कहा गया
“मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस (User Fee) लगाने की योजना बना रही है। NHAI यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।”