नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 55 रन और हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन की पारी खेली।
जवाब में 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट हो गए। कूपर कोनली ने शानदार शतक जड़ते हुए 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल थे। लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने से पंजाब 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।
इस जीत से हैदराबाद ने 11 मैचों में 14 अंक के साथ टेबल टॉप कर ली है, जबकि पंजाब किंग्स 10 मैचों में 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। कोनली का शतक इस मैच में काम नहीं आ सका।
