समाचार मिर्ची

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस में दिलीप जोशी यानी जेठालाल को शो से बाहर किए जाने की अफवाहें तेज हो गई थीं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि ज्यादा फीस की वजह से उन्हें शो से हटा दिया गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप जोशी अब भी शो का हिस्सा बने रहेंगे। मेकर्स ने उन्हें पूरी तरह बाहर करने के बजाय स्क्रीन टाइम कम करने का फैसला लिया है। अब जेठालाल थोड़ा कम नजर आएंगे।

दिलीप जोशी 18 साल से इस सीरियल का हिस्सा हैं और उन्हें टीवी के सबसे महंगे सितारों में गिना जाता है। फीस देने में मेकर्स की परेशानी के चलते यह रास्ता निकाला गया है। इससे पहले भी मेकर्स जेठालाल के किरदार को कम कर चुके हैं।दयाबेन के शो से जाने के बाद मेकर्स को नुकसान हुआ था। ऐसे में जेठालाल का जाना वे सहन नहीं कर पा रहे थे। स्क्रीन टाइम कम होने से फैंस को झटका लग सकता है, क्योंकि कई दर्शक केवल जेठालाल की वजह से शो देखते हैं।

सोशल मीडिया पर क्यों उड़ीं अफवाहें?

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि दिलीप जोशी को उनकी कथित ऊंची फीस के कारण शो से हटाया जा रहा है। कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि मेकर्स और अभिनेता के बीच आर्थिक मामलों को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं।

जेठालाल क्यों हैं शो की सबसे बड़ी पहचान?

जब भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नाम लिया जाता है, सबसे पहले जेठालाल का किरदार लोगों के मन में आता है। वर्ष 2008 में शुरू हुए इस शो में दिलीप जोशी ने एक ऐसे आम व्यापारी का किरदार निभाया, जिसकी रोजमर्रा की समस्याएं, हास्यपूर्ण स्थितियां और परिवार व समाज के साथ उसके रिश्ते दर्शकों को खूब पसंद आए।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भारतीय टेलीविजन का एक प्रतिष्ठित शो बना हुआ है और जेठालाल का किरदार इसकी सबसे मजबूत पहचान माना जाता है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दिलीप जोशी आने वाले समय में भी अपने लोकप्रिय किरदार के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version