समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। सीमाई क्षेत्र स्पिन बोल्डक (Spin Boldak) में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई झड़प ने पूरे दक्षिण एशिया में भू-राजनीतिक हलचल मचा दी है। इस लड़ाई में तालिबान ने न केवल पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि कुछ पाक सैनिकों ने ‘सरेंडर’ (आत्मसमर्पण) तक कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों से हथियार तक छीन लिए और उन्हें वहां से पीछे हटने को मजबूर कर दिया।

15 मिनट चली खूनी जंग

जानकारी के अनुसार, यह झड़प कंधार के सीमाई इलाके स्पिन बोल्डक गेट पर हुई, जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान को जोड़ने वाले प्रमुख व्यापारिक रास्तों में से एक है। यहां पर मंगलवार देर रात दोनों सेनाओं के बीच लगभग 15 मिनट तक गोलीबारी और भारी हथियारों से फायरिंग हुई।

जानकारी दे दें कि, अभी तक हताहतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तानी तोपखाने की गोलाबारी से आम लोगों के घर तबाह होगए …अफगानिस्तान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल से जुड़े कबीर हकमाल ने कहा है कि, ‘स्पिन बोल्डक क्षेत्र में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण झड़पें हुई …

तालिबान ने जारी किया वीडियो, पाक सैनिकों का सरेंडर दिखाया

तालिबान समर्थक सोशल मीडिया चैनलों पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तानी सैनिकों को हाथ उठाकर आत्मसमर्पण करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में तालिबान के लड़ाके उनके आसपास खड़े हैं और कुछ सैनिकों को अपने हथियार छोड़ते हुए भी देखा जा सकता है।

बता दें कि, स्पिन बोल्डक में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई यह 15 मिनट की जंग, शायद छोटी अवधि की रही हो, लेकिन इसके राजनीतिक और कूटनीतिक प्रभाव लंबे समय तक रह सकते हैं। तालिबान के कथित “विजय वीडियो” ने पाकिस्तान के सैन्य मनोबल पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं अफगानिस्तान के भीतर तालिबान की स्थिति और मजबूत दिख रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version