Skip to main content

समाचार मिर्ची

जम्मू। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी पर्यटक कश्मीर की खूबसूरती को देखने पहुंच रहे हैं। भद्रवाह में पर्यटकों ने कहा कि पाकिस्तान की हरकतें शर्मनाक हैं और हमारी सरकार उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। पर्यटकों ने कहा कि कश्मीर हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा। 22 अप्रैल को बता दें कि, आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हुए थे।

 पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद पर्यटक मंगलवार को प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए भद्रवाह पहुंचे। यहां पर्यटकों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और  कहा है कि उन्हें कश्मीर में आने से कोई नहीं रोक सकता।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version