समाचार मिर्ची

ईरान-इजरायल जंग पर बोले ट्रंप ईरान-इजरायल युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है इन हमलों में बड़े-बड़े शहर तबाह हो रहे हैं। अब इस युद्ध में ट्रंप के सुर बदल गए है। ईरान-इजरायल जंग पर बोले ट्रंप: ट्रंप ने बातों-बातों में इजरायल को चेतावनी दी है। सैनिक भेजने से किया इंनकार।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल द्वारा मदद मांगने की बात पर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसके सुनकर इजरायल को अच्छा नहीं लग सकता है। दरअसल, ईरान के खिलाफ इजरायल का साथ देने के लिए अमेरिकी फौजों को भेजने की संभावना के बारे में पूछा जाने पर ट्रंप ने कहा कि यह आखिरी विकल्प होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का दावा है कि ईरान के पास न्यूक्लियर बम बनाने की पूरी क्षमता है। खबरों की माने तो, अमेरिका का दावा है कि ईरान के पास न्यूक्लियर बम बनाने की पूरी क्षमता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर के आदेश पर ईरान कुछ हफ्तों में न्यूक्लियर बम बना सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version