Skip to main content

समाचार मिर्ची

अमेरिका।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को अंत के करीब बताया है। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अब खत्म होने के करीब है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर अमेरिका अभी अपनी सेना हटा ले तो तेहरान को फिर से खड़ा होने में 20 साल लग जाएंगे।

ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हथियार न बन पाने का श्रेय खुद को देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ईरान पर ध्यान नहीं दिया होता तो ईरान के पास परमाणु हथियार होते और वहां मौजूद हर किसी को सर कहकर बुलाना पड़ता। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे नहीं चाहते कि ईरान को लगे कि उनकी जीत हुई है, इसलिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह बयान अमेरिकी सेंट्रल कमांड के उस बयान के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें कहा गया था कि ट्रंप की नाकेबंदी के पहले 24 घंटों में ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले सभी जहाजों को सफलतापूर्वक रोका गया है। कमांड ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए नेविगेशन की आजादी का समर्थन करने की भी बात कही।

युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इसके शांतिपूर्ण समाधान के लिए इस्लामाबाद में लंबी बातचीत हुई थी, लेकिन अमेरिका और ईरान किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए थे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रंप ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर जल्द ही इस्लामाबाद में शुरू कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version