Skip to main content

समाचार मिर्ची

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने नौसेना सचिव जॉन फेलन को पद से बर्खास्त कर दिया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि फेलन प्रशासन से तुरंत प्रभावी रूप से अलग हो रहे हैं। यह फैसला ईरान के साथ चल रही जंग के बीच लिया गया है, जिसमें अमेरिकी नौसेना फारस की खाड़ी में सक्रिय है।

फेलन की बर्खास्तगी से पहले अप्रैल में आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह वाइस चीफ ऑफ स्टाफ जनरल क्रिस्टोफर ला नीव कार्यवाहक आर्मी चीफ बनाए गए हैं। जॉन फेलन ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में नियुक्त पहले अधिकारी हैं जिन्हें हटाया गया है।

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ फेलन के बीच कई महीनों से मतभेद चल रहे थे। मुख्य मुद्दा जहाज निर्माण कार्यक्रमों में देरी, बजट से अधिक खर्च और सुधारों में धीमी गति था। सूत्रों के अनुसार फेलन ने सीधे राष्ट्रपति ट्रम्प से संपर्क किया, जिससे हेगसेथ नाराज हुए।

इसके अलावा परमाणु विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एंड्र्यू हग को भी प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। उन पर हनी ट्रैप में फंसने और संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे एक महिला के साथ रेस्तरां में अमेरिकी परमाणु और रासायनिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते दिख रहे हैंअन्य वरिष्ठ अधिकारियों जनरल डेविड होड्ने और विलियम ग्रीन जूनियर को भी हटा दिया गया है। ये घटनाएं ईरान युद्ध के दौरान पेंटागन में बड़े बदलावों का हिस्सा हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version