Skip to main content

समाचार मिर्ची

वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा और उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने रविवार को पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को यह प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में युद्ध समाप्त करने, फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रतिबंध हटाने तथा परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की बात कही गई थी।

अमेरिका ने इस हफ्ते ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत ईरान को कम से कम 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा और अपने पास मौजूद करीब 440 किलो 60% एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा। बदले में अमेरिका प्रतिबंधों में ढील, ईरान की फ्रीज संपत्तियां छोड़ने और बंदरगाहों पर नाकेबंदी हटाने की बात कही गई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version