अमेरिका।पिछले पांच हफ्तों से जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष अब अपने सबसे खतरनाक दौर में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में ईरान ने अमेरिकी दो लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया। शुक्रवार को ईरान ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया।
इस घटना में विमान के दो चालक दल सदस्य थे, जिनमें एक पायलट और एक वेपन सिस्टम ऑफिसर शामिल थे। अमेरिकी विशेष बलों ने एक चालक दल सदस्य को बचाया लिया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। ईरान ने लापता पायलट को पकड़ने की जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
ईरान ने दूसरा अमेरिकी A-10 वारथोग अटैक एयरक्राफ्ट भी निशाना बनाया, जो कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहा था। भारी गोलीबारी के बाद विमान क्रैश हो गया, हालांकि चालक दल सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।इसके अलावा, लापता पायलट की तलाश में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर भी ईरानी हमला हुआ। दोनों हेलीकॉप्टर ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकलने में सफल रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने F-15 के नुकसान के बाद कहा कि यह युद्ध है, लेकिन इससे ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
