Skip to main content

समाचार मिर्ची

वियतनाम। वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे। नाव होन मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट लौट रही थी, जब तट से करीब 400 मीटर दूर समुद्र में वह पलट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उस समय समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की पुष्टि की। दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर बनाए गए हैं।

दूतावास ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। हो ची मिन्ह सिटी में संपर्क नंबर हैं: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, +84 33 452 0414। हनोई में हेल्पलाइन नंबर +84 91 308 9165 है। दूतावास ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रहा है। घटना के सही कारणों की जांच जारी है।

राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू

इस कड़ी में जानकारी देते चले कि, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। समुद्र में गिरे लोगों को निकालने के लिए तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दुर्घटना में 15 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है।स्थानीय प्रशासन की ओर से खोज और बचाव कार्य जारी रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी यात्रियों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती।

फिलहाल स्थानीय प्रशासन, बचाव एजेंसियां और भारतीय दूतावास मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों से आधिकारिक हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version