Skip to main content

समाचार मिर्ची

चेन्नई। तमिलनाडु में सरकार गठन पर राजनीतिक सस्पेंस बरकरार है। टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि उनके पास केवल 116 विधायकों का समर्थन पत्र था।

विजय ने राज्यपाल को टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई(एम) के 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। आईयूएमएल और वीसीके ने अब तक औपचारिक समर्थन पत्र नहीं दिया है। दोनों दलों के पास 2-2 विधायक हैं। बहुमत के लिए विजय को दो और विधायकों की जरूरत है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बहुमत का आंकड़ा न होने के कारण आज (शनिवार) प्रस्तावित विजय का शपथ समारोह रद्द कर दिया गया है। इससे पहले 6 और 7 मई को भी विजय ने दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन दिखाने की शर्त रखी थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version