समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एक कड़ा कदम उठाते हुए खंडघोष विकास खंड की संयुक्त ब्लॉक विकास अधिकारी ज्योत्सना खातून को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्योत्सना खातून 259-खंडघोष विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी हैं। आयोग ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने पाया कि ज्योत्सना खातून ने अपने पद की मर्यादा का उल्लंघन किया और सक्रिय रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उनके खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही और राजनीतिक दल के लिए खुले तौर पर प्रचार करने के ठोस सबूत मिले हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव से जुड़े किसी भी अधिकारी द्वारा किसी राजनीतिक दल के पक्ष में काम करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ज्योत्सना खातून को सस्पेंड करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही, खंडघोष में संयुक्त बीडीओ और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए नए नाम प्रस्तावित करने को कहा गया है। आयोग ने राज्य सरकार से 4 अप्रैल 2026 सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को भी निर्देश दिया है।

यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में तटस्थता बनाए रखने के सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। चुनाव आयोग ने कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version