समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली।ENG Vs IND 2nd Test: सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 97 रन दूर यशस्वी जायसवाल, रच सकते हैं इतिहास दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल की निगाहें अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज कराने की होगी। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का सुनहरा मौका है। भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल के पास एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने का शानदार मौका है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अगर वह मात्र 97 रन और बना लेते हैं। रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं।

दरअसल, यशस्वी जायसवाल अब तक खेले गए 20 टेस्ट मैच में 1903 रन बना चुके हैं। मुंबई के बाएं हाथ का यह बल्लेबाज दूसरे टेस्ट मैच में के दौरान अगर 97 रन बनाने में सफल हो जाता है तो वो पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगा। बता दें कि, यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ 2000 टेस्ट रन बनाने से संबंधित है, जो अब तक गावस्कर के नाम दर्ज है। यशस्वी की सफलता केवल रिकॉर्डों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में खेलकर भारत को कई बार मज़बूती दी है ।

यशस्वी की सफलता केवल रिकॉर्डों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में खेलकर भारत को कई बार मज़बूती दी है।

बताते चले कि, दूसरे टेस्ट में यशस्वी की पारी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह मुकाबला न सिर्फ श्रृंखला को संतुलन में लाने का अवसर है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से यशस्वी के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।आगे क्या होता है ये तो देखने वाली बात होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version