समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार “अपहरण उद्योग” का केंद्र बन गया था। उन्होंने दावा किया कि 1992 से 2005 के बीच बिहार में 30 हजार से अधिक अपहरण और 60 से ज्यादा जातीय नरसंहार की घटनाएं हुई थीं, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था।

साथ ही योगी ने कहा कि, कहा विकास के क्षेत्र में हर दिन बिहार तरक्की के पथ पर चल रहा है। सड़क की कनेक्टिविटी हो या जलमार्ग, रेलमार्ग सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हुआ है। जबकि राजद के शासनकाल में जब सड़क बनाने की मांग की जाती थी तो ये लोग कहते थे कि सड़क बनाएंगे और कुछ घटना घटेगी तो पुलिस तुम लोगों तक तुरंत पहुंच जाएगी। इसलिए विकास का कोई काम नहीं किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version