Skip to main content

समाचार मिर्ची

मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। इंदौर और उज्जैन के बाद अब अंचल से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। खरगोन, धार, खंडवा, बड़वानी, देवास के बाद शाजापुर जिले में भी संक्रमित मरीज मिला है। यहां प्रशासन द्वारा सावधानी और सतर्कता के साथ लॉकडाउन में सख्ती बरती जा रही है। खरगोन जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है, अब तक दो की मौत चुकी है। कसरावद की दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version