Skip to main content

समाचार मिर्ची

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के साथ विवाह कर लिया है। उन्होंने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत की जानकारी लोगों के साथ साझा की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई।” इस घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा का विषय बन गई है।

3 महीने पहले ही हुआ था पहला तलाक

उमर अब्दुल्ला की यह शादी उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से कानूनी तौर पर अलग होने के करीब तीन महीने बाद हुई है। इससे पहले, 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से उमर और पायल अब्दुल्ला के विवाह को समाप्त करने का आदेश दिया था। दोनों ने अपने लंबित विवादों को आपसी सहमति से सुलझाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताई थी।

1994 में हुई थी पहली शादी

गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला का विवाह वर्ष 1994 में हुआ था, जिनसे उनके दो बेटे (जाहिर और जमीर) हैं। दोनों वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे और साल 2011 में उमर अब्दुल्ला ने सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव की पुष्टि की थी। अब लंबे समय के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version