मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में अब असली धमाल मचने की तैयारी पूरी हो चुकी है। हॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में शुमार एवेंजर्स: डूम्सडे का चौथा टीजर 7 जनवरी 2026 (मंगलवार) को मार्वल स्टूडियोज के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रिलीज किया गया। इस 1 मिनट 9 सेकंड के टीजर में मार्वल यूनिवर्स में एक्स-मेन (X-Men) की भव्य और ऐतिहासिक एंट्री दिखाई गई है, जिसने फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
टीजर का क्लाइमेक्स हिस्सा तब आता है जब साइक्लॉप्स अपना विजर हटाकर एक शक्तिशाली ऑप्टिक ब्लास्ट छोड़ते हैं। इस ब्लास्ट से दूर एक विशाल सेंटिनेल रोबोट के पैर दिखते हैं, जो मुटेंट्स के लिए सबसे बड़ा खतरा रहे हैं। यह दृश्य स्पष्ट संकेत देता है कि एवेंजर्स: डूम्सडे में एक्स-मेन का पूरा फॉक्स यूनिवर्स कास्ट वापस आ रहा है, और MCU अब मल्टीवर्स के जरिए फैंटास्टिक फोर, एक्स-मेन और एवेंजर्स को एक साथ लाने की तैयारी में है।
जानकारी दे दें कि, एवेंजर्स: डूम्सडे में हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डॉनी जूनियर (RDJ) डॉक्टर डूम (Doctor Doom) के नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। यह MCU के लिए एक बड़ा ट्विस्ट है, क्योंकि RDJ पिछले 15 साल से आयरन मैन के रूप में फैंस के दिलों में राज कर रहे थे। अब विलेन के रूप में उनकी वापसी फिल्म को और रोचक बना रही है। फिल्म के निर्देशक एंथनी और जो रूसो हैं, जबकि स्क्रिप्ट माइकल वाल्ड्रोन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है।
बता दें कि, यह टीजर सीरीज मार्वल की मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा है, जो फैंस को धीरे-धीरे बड़े क्रॉसओवर की झलक दे रही है। एक्स-मेन की एंट्री से MCU में मल्टीवर्स का दौर और भी रोमांचक हो गया है। अब सवाल यह है कि डॉक्टर डूम के सामने इतने सारे हीरो कैसे एकजुट होंगे और क्या यह क्रॉसओवर MCU की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी? जवाब 18 दिसंबर 2026 को मिलेगा, लेकिन फिलहाल फैंस का उत्साह चरम पर है। फिल्म क्या कमाल करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिल्हाल लोग टीजर को काफी पसंद कर रहैं हैं।
