नई दिल्ली। बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है। जनवरी 2026 में रिलीज हुई दोनों फिल्में अब फरवरी के पहले हफ्ते में भी चर्चा में हैं, लेकिन कमाई के आंकड़े बताते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ ने बाजी मार ली है। पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा वाली इस फिल्म ने 14 दिनों में 294.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जबकि ‘मर्दानी 3’ पहले हफ्ते में ही 26.3 करोड़ पर अटक गई है। दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट जारी है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अभी भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
बता दें कि, ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और यह 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस मल्टी-स्टारर में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालर के किरदार में हैं, जबकि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में सोनम बजवा, मेधा राणा और मोना सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं। रिपब्लिक डे वीकेंड के कारण पहले हफ्ते में जबरदस्त उछाल देखा गया। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म की दिन-दर-दिन कमाई इस प्रकार रही:
एक तरफ जहां पहले हफ्ते में कुल 224.25 करोड़ की कमाई के साथ बॉर्डर 2 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शुमार हो गई। दूसरे हफ्ते में गिरावट आई, लेकिन वीकेंड पर फिर तेजी आई। आठवें दिन 10.75 करोड़, नौवें दिन 17.75 करोड़, दसवें दिन 22.5 करोड़, ग्यारहवें दिन 5.75 करोड़, बारहवें दिन 5.75 करोड़, तेरहवें दिन लगभग 4 करोड़ और चौदहवें दिन 3.35 करोड़। कुल 14 दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 294.25 करोड़ पहुंच गया। दूसरे हफ्ते में 70 करोड़ की कमाई हुई, जो पहले हफ्ते से करीब 69% कम है, लेकिन कुल मिलाकर यह फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। वर्ल्डवाइड यह 430 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है और कई रिपोर्ट्स में इसे भारतीय वॉर फिल्मों में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल किया जा रहा है।
चलते चलते बता दें कि, दूसरी तरफ ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई। यश राज फिल्म्स की इस एक्शन थ्रिलर को अभिराज मिनावाला ने निर्देशित किया है और रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी कर रही हैं। फिल्म बाल तस्करी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है और दर्शकों से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं।
