मुंबई।तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और विपुल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी रिलीज के अभाव में अभी भी कमाई कर रही हैं। दोनों फिल्मों की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 15वें दिन 40-41 करोड़ रुपये की कमाई की है। देशभर में इस फिल्म के 43,631 शो चल रहे हैं। दूसरे सप्ताह के अंत तक इसका ग्रॉस कलेक्शन 46.93 करोड़ रुपये पहुंच गया है। आने वाले वीकेंड पर कोई बड़ी रिलीज न होने से इसकी कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
‘अस्सी’ की कुल ग्रॉस कमाई 12.79 करोड़ रुपये रही है, जबकि नेट कलेक्शन 10.78 करोड़ रुपये है। देशभर में इस फिल्म के 17,375 शो चल रहे हैं। फिल्म की कमाई अब लगभग थम चुकी है और आगे बढ़ने की संभावना कम दिख रही है। तापसी पन्नू ने वीडियो के जरिए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की थी, लेकिन इससे कलेक्शन पर असर नहीं पड़ा।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने ‘अस्सी’ को काफी पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती विवादों के बावजूद यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। दोनों फिल्में अब धुरंधर 2 की रिलीज से पहले अपनी कमाई को बढ़ाने की कोशिश में हैं।
