लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड ने बताया कि परिणाम 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच घोषित किए जा सकते हैं। अभी कोई आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया गया है।
बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में वेबसाइट पर अंकों की अपलोडिंग प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द समाप्त होने वाली है। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कक्षा 12वीं का परिणाम स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग जारी किया जाएगा। परीक्षा में करीब 53 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
छात्र परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा होगी। पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। कम अंक वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान रहेगा।परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार और लैपटॉप दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें।
