नासिक। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैले बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि लीक हुई प्रश्नपत्रिका की पहली कॉपी नासिक में सामने आई थी।
जयपुर से गिरफ्तार मनीष को इस पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि मनीष ने प्रश्नपत्र छपने से पहले ही संभावित सवालों की जानकारी हासिल कर ली थी। परीक्षा से पहले ‘गेस पेपर’ के नाम पर कुछ छात्रों को प्रश्न उपलब्ध कराए गए थे, जिनमें 100 से ज्यादा सवाल असली NEET परीक्षा से मेल खाते पाए गए।
राजस्थान SOG, केंद्रीय जांच एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है। पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय था। राजस्थान से शुरू हुई जांच में महाराष्ट्र के नासिक, हरियाणा और उत्तराखंड तक कनेक्शन सामने आए हैं। लीक हुई डिजिटल कॉपी सबसे पहले नासिक में शेयर किए जाने का शक है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
