मुंबई।कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर 12 मई को आलिया भट्ट ने पीच कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में ग्लैमरस लुक पेश किया। उन्होंने मैचिंग पीच दुपट्टा (Scandinavian scarf) को हवा में लहराते हुए पोज दिए। एक्ट्रेस बाल झटकती नजर आईं, हार्ट इमोजी बनाया और प्लाइंग किस भी दिया।
हालांकि विदेशी फोटोग्राफर्स ने आलिया को नजरअंदाज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पैपराजी का फोकस आलिया पर नहीं था। उनके कैमरे दूसरे सेलेब्रिटीज पर लगे रहे। एक फोटोग्राफर दूसरे सेलेब्रिटी को पोज देने के लिए निर्देश देता दिखा, जबकि आलिया को उन्होंने पहचाना तक नहीं।
आलिया के इस लुक को डिजाइनर तमारा राल्फ ने तैयार किया था। उन्होंने स्टेटमेंट पीच नेकलेस, ईयरिंग्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ लुक पूरा किया। यूजर्स ने उन्हें प्रिंसेस का टैग दिया। यह पहला मौका नहीं है जब इंटरनेशनल इवेंट में आलिया को पैपराजी ने इग्नोर किया हो।फैंस ने आलिया का ग्रेसफुल अंदाज सराहा है। उनका कहना है कि एक्ट्रेस धीरे-धीरे ग्लोबल पहचान बना रही हैं।
