नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे कल तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें।
यहां यह जानना अतिआवश्पयक हैं कि, परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। फॉर्म में कोई गलती होने पर सुधार की सुविधा भी उपलब्ध है। NTA ने करेक्शन विंडो 22 से 24 मई तक खोली है, जिसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से सुधार कर सकेंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में होना चाहिए। चार वर्षीय स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं। JRF के लिए अधिकतम आयु 31 वर्ष रखी गई है, जबकि NET के लिए ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
अंत मे यह बता दें कि, आवेदन शुल्क जनरल वर्ग के लिए 1150 रुपये, OBC और EWS के लिए 600 रुपये तथा SC/ST/PwD वर्ग के लिए 325 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान से किया जा सकता है।
